झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को महात्मा गांधी सभागार (रोटरी क्लब) में वैश्य क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शंकर चौधरी शामिल हुए। सम्मानित अतिथि के रूप में मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। मंच संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार और महेंद्र प्रसाद साहु ने किया।सम्मेलन के आयोजन से पूर्व वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोटरी क्लब से जुलूस निकाला। वे दामोदर नदी घाट स्थित महात्मा गांधी के अस्थि-कलश स्थल पहुंचे। वहां गांधीजी के अस्थि-कलश स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। थाना चौक स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ विशिष्ट अतिथि शंकर चौधरी, केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल सहित वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। स्वागत भाषण वैश्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरी ने दिया। उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता ने प्रस्तावना पाठ किया। अतिथियों का स्वागत फूलों का गुच्छा देकर किया गया। शॉल ओढ़ाकर भी सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि अपना अधिकार पाने के लिए अधिकार छीनने वालों को सबक सिखाना होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजी हुकूमत से समझौता कर लिया होता तो देश को आजादी नहीं मिली होती। उन्होंने कहा कि समाज बड़ा होता है। जो नेता समाज से अपने आपको बड़ा समझने लगे, उसका पतन निश्चित है। मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने कहा कि वैश्य मोर्चा समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है। अध्यक्षीय भाषण में महेश्वर साहु ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वैश्य मोर्चा के आदर्श हैं। सम्मेलन को कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, जिला परिषद सदस्य देवन्ती देवी, वरीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहु, दिनेश्वर मंडल, लखन अग्रवाल, लक्ष्मण साहु, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, चतुर साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, केंद्रीय प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, विश्वामित्र गुप्ता, जे.पी. अग्रवाल, हरिदास साव, रांची जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु, महिला मोर्चा की सचिव प्रीति साहा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने किया। सम्मेलन में राहुल कुमार साहु, मुकेशलाल सिंदूरिया, भुनेश्वर साव, नंदकिशोर साहु, बद्री प्रसाद साहु, उपेन्द्र शर्मा, रंजीत प्रसाद, संगीता रानी, बिंदु देवी, गीता देवी, सीता देवी, शंकर प्रसाद, आदित्य पोद्दार सहित वैश्य मोर्चा के दर्जनों लोग शामिल थे। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को महात्मा गांधी सभागार (रोटरी क्लब) में वैश्य क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शंकर चौधरी शामिल हुए। सम्मानित अतिथि के रूप में मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। मंच संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार और महेंद्र प्रसाद साहु ने किया।सम्मेलन के आयोजन से पूर्व वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोटरी क्लब से जुलूस निकाला। वे दामोदर नदी घाट स्थित महात्मा गांधी के अस्थि-कलश स्थल पहुंचे। वहां गांधीजी के अस्थि-कलश स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। थाना चौक स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ विशिष्ट अतिथि शंकर चौधरी, केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल सहित वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। स्वागत भाषण वैश्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरी ने दिया। उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता ने प्रस्तावना पाठ किया। अतिथियों का स्वागत फूलों का गुच्छा देकर किया गया। शॉल ओढ़ाकर भी सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि अपना अधिकार पाने के लिए अधिकार छीनने वालों को सबक सिखाना होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजी हुकूमत से समझौता कर लिया होता तो देश को आजादी नहीं मिली होती। उन्होंने कहा कि समाज बड़ा होता है। जो नेता समाज से अपने आपको बड़ा समझने लगे, उसका पतन निश्चित है। मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने कहा कि वैश्य मोर्चा समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है। अध्यक्षीय भाषण में महेश्वर साहु ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वैश्य मोर्चा के आदर्श हैं। सम्मेलन को कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, जिला परिषद सदस्य देवन्ती देवी, वरीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहु, दिनेश्वर मंडल, लखन अग्रवाल, लक्ष्मण साहु, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, चतुर साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, केंद्रीय प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, विश्वामित्र गुप्ता, जे.पी. अग्रवाल, हरिदास साव, रांची जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु, महिला मोर्चा की सचिव प्रीति साहा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने किया। सम्मेलन में राहुल कुमार साहु, मुकेशलाल सिंदूरिया, भुनेश्वर साव, नंदकिशोर साहु, बद्री प्रसाद साहु, उपेन्द्र शर्मा, रंजीत प्रसाद, संगीता रानी, बिंदु देवी, गीता देवी, सीता देवी, शंकर प्रसाद, आदित्य पोद्दार सहित वैश्य मोर्चा के दर्जनों लोग शामिल थे।

