Sri Lanka vs India Playing 11 Prediction: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले गए तीन दिवसीय वार्म-अप टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। इस मैच के बाद बहुत कुछ साफ हो गया है। इस जीत के कुछ ही घंटे बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि सरफराज खान के आने के बाद 15 अगस्त को गॉल टेस्ट में टीम मैनेजमेंट कौन सा काम्बिनेशन उतार सकता है। आइये एक नजर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालते हैं।
देवदत्त पडिक्कल उतर सकते हैं नंबर-3 पर
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का बतौर सलामी बल्लेबाज उतरना तय है। अब नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सरफराज खान को टीम में जगह दी गई है, लेकिन वह शायद ही इस नंबर पर उतारे जाएं। ऐसे में नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल को उतारा जा सकता है, जिन्होंने इसी नंबर पर उतरते हुए वार्म-अप मैच की पहली पारी में 142 रन की शानदार पारी खेली है। इसके बाद नंबर-4 पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए पक्का है।
नंबर-5 उतर सकते हैं सरफराज खान
सरफराज खान को नंबर-5 पर उतारा जा सकता है, क्योंकि वह अक्सर टेस्ट क्रिकेट में इसी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते रहे हैं। उनके बाद छठे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उतर सकते हैं, तो नंबर सात पर अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उतारा जा सकता है और नंबर 8 पर ऑलराउंडर मानव सुथार को मौका दिया जा सकता है। इस तरह भारत की बल्लेबाजी में गहराई भी रहेगी। फिर आखिरी तीन पायदान पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ को मौका दिया जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।
ये खिलाड़ी बैठ सकते हैं बेंच पर: ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, सारांश जैन, आकिब नबी


NEWS

(@Crick97924Lover) 