‘अगरकर और गंभीर क्या सोचते हैं यह सोचना बंद करो’, जहीर खान ने मोहम्मद शमी को दी खास सलाह

‘अगरकर और गंभीर क्या सोचते हैं यह सोचना बंद करो’, जहीर खान ने मोहम्मद शमी को दी खास सलाह

Zaheer Khan advised to Mohammed Shami: मोहम्‍मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह बंगाल के लिए बार-बार अच्‍छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं, लेकिन 35 वर्षीय इस तेज गेंदबाज को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति लगातार नजरअंदाज कर रही है। शायद वे टीम मैनेजमेंट के 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप के प्‍लान में भी नहीं हैं। इसी वजह से उन्‍हें कई बार विरोध करते भी देखा गया है। इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने मोहम्मद शमी को खास सलाह देते हुए कहा कि वे यह सोचना बंद करें कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कैसे देखता है? वह बस बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत करते रहें।

पिछले वर्ष शमी और अगरकर के बीच हुई थी बहस

बता दें कि पिछले वर्ष मोहम्‍मद शमी और अजीत अगरकर के बीच बहस हुई थी, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनकी अनदेखी की गई थी। चयन समिति के अध्‍यक्ष ने कहा था कि शमी को अनफिट होने की वजह से टीम में नहीं चुना गया। इस बयान के तुरंत बाद शमी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए निशाना साधते हुए कहा कि चयनकर्ताओं को फिटनेस क्लियरेंस देना उनका काम नहीं है।

‘वे खेल रहे हैं, तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध हैं’

मोहम्‍मद शमी के लगातार बाहर रहने को लेकर जहीर खान ने उनसे कहा कि वे उन चीजों पर ध्‍यान न दें, जिन पर उनका नियंत्रण नहीं है। वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करें। जहीर ने पत्रकार विमल कुमार से बातचीत में कहा कि शमी को वही करते रहना होगा, जो उनके हाथ में है। यह उन्हें ही तय करना है कि कैसे आगे बढ़ना है? अगर वे खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध हैं। मैं उनके मामले को ऐसे ही देखता हूं, लेकिन मैं यकीन के साथ कुछ नहीं कह सकता कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कैसे देख रहा है?

‘उन्हें बस यह देखना है कि वे कैसे योगदान दे सकते हैं’

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बस यह देखना है कि वे कैसे योगदान दे सकते हैं और वे क्या कर सकते हैं, जो उनके कंट्रोल में है। शमी यह एनालाइज नहीं कर सकते कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कैसे देखता है, क्योंकि यह उनके कंट्रोल से बाहर की बात है। और उन्हें क्रेडिट देना होगा कि वह वही कर रहे हैं, जो उनके कंट्रोल में है, यानी मैच खेलना और परफॉर्म करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *