पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा:40 हजार की बाइक बरामद, दूसरा आरोपी फरार

पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा:40 हजार की बाइक बरामद, दूसरा आरोपी फरार

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। इस पूरी कार्रवाई का खुलासा रविवार शाम 5 बजे किया गया। पुलिस के अनुसार, फरियादी मोहनलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को वह अपनी बाइक से खेत पर काम से गए थे। उन्होंने बाइक खेत के बाहर रास्ते में खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जसवाड़ा पुलिया के पास घेराबंदी कर सोनू पिता लखन कंजर (उम्र 26 वर्ष, निवासी माधौपुर कंजर डेरा, थाना सुंदरसी) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी सोनू को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में आरोपी के एक साथी की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *