घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव में बुजुर्ग महिला की मौत:लाठी-डंडों से किया था हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव में बुजुर्ग महिला की मौत:लाठी-डंडों से किया था हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के काशी नगला गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आरोप है कि छह लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची जयदेवी के सिर में डंडा लग गया। वह जमीन पर गिर पड़ीं और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को हुआ था विवाद परिजनों के मुताबिक, जयदेवी के बेटे धनपाल का शनिवार को गांव के ही प्रेम सिंह, नवाब सिंह, हरिश्चंद्र, अनिल, प्रदीप और गंगाचरण से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर रविवार सुबह सभी छह लोग लाठी-डंडे लेकर धनपाल के घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में सिर पर लगा डंडा घर में मारपीट होते देख 70 वर्षीय जयदेवी बीच-बचाव करने पहुंचीं। इसी दौरान उनके सिर में डंडा लग गया। चोट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों के मुताबिक, कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम में अंदरूनी चोटों की पुष्टि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर अंदरूनी चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *