इटावा के बॉयज रोलर डर्बी टीम ने जीता स्वर्ण पदक:अलीगढ़ चैंपियनशिप में गर्ल्स टीम ने रजत पदक हासिल किया

इटावा के बॉयज रोलर डर्बी टीम ने जीता स्वर्ण पदक:अलीगढ़ चैंपियनशिप में गर्ल्स टीम ने रजत पदक हासिल किया

इटावा। अलीगढ़ में आयोजित 7वीं उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में इटावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार रात प्रतियोगिता के समापन पर इटावा की बॉयज रोलर डर्बी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, जूनियर गर्ल्स रोलर डर्बी टीम ने रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली बॉयज रोलर डर्बी टीम में कप्तान गुलशन बाबू, उपकप्तान देव यादव, बसंत राज मणि, वेंकटेश कुमार, वैभव प्रजापति, देवांश, अपूर्व राजपूत, सक्षम दुबे, कार्तिक यादव और व्योम प्रताप शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। गर्ल्स टीम ने जीता रजत पदक जूनियर गर्ल्स रोलर डर्बी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीम में कप्तान नेत्रा भदौरिया, उपकप्तान अदिति वर्मा, वेदांशी, सान्वी कुदेसिया, स्मिता, आराध्या तोमर और जानवी शामिल रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेलप्रेमियों ने सराहना की।
मेहनत और अनुशासन का परिणाम इटावा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम बताया। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर इटावा की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। पदाधिकारियों ने दी बधाई टीम की सफलता पर इटावा रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी अर्चना, एडवोकेट मानवेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट प्रेम किशन पाल, अवधेश यादव, पवन वर्मा, नरेश भदौरिया, रानू राजावत, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह चौहान और सत्येंद्र सिंह समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य एसोसिएशन ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि इटावा की खेल प्रतिभाएं प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *