सावन में हजारी महादेव मंदिर पहुंचे DM-SSP:इटावा में श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा का लिया जायजा, दिए निर्देश

सावन में हजारी महादेव मंदिर पहुंचे DM-SSP:इटावा में श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा का लिया जायजा, दिए निर्देश

इटावा में सावन माह में हजारी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार दोपहर 1 बजे सरसईनावर स्थित प्रसिद्ध हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी मंदिर पहुंचे और परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। प्रवेश-निकास और भीड़ व्यवस्था देखी अधिकारियों ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश और निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सावन माह में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। दर्शन और पूजा की व्यवस्था व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वच्छता और पेयजल पर विशेष जोर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार बेहतर साफ-सफाई रखने के साथ पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सुरक्षा को लेकर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया। श्रद्धालुओं से भी लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सावन माह के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *