खगड़िया में शनिवार देर रात चोरी के प्रयास के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर से आर-पार हो गई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया रेफर किया गया है। घटना परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन निर्माण परियोजना के बेस कैंप की है। घायल सुरक्षाकर्मी की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी मस्सा सिंह(56) के रूप में हुई है। वह एसपी सिंगला निर्माण कंपनी के तहत कार्यरत जीवी कंस्ट्रक्शन एजेंसी के बेस कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। बेस कैंप की कर रहे थे निगरानी मस्सा सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 1:30 बजे वह निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास बेस कैंप की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान चोरी की नीयत से दो संदिग्ध युवक कैंप परिसर में घुस आए। मस्सा सिंह ने उन्हें देखकर शोर मचाया और रोकने का प्रयास किया, जिस पर एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद दोनों अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खगड़िया में शनिवार देर रात चोरी के प्रयास के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर से आर-पार हो गई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया रेफर किया गया है। घटना परबत्ता प्रखंड स्थित अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन निर्माण परियोजना के बेस कैंप की है। घायल सुरक्षाकर्मी की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी मस्सा सिंह(56) के रूप में हुई है। वह एसपी सिंगला निर्माण कंपनी के तहत कार्यरत जीवी कंस्ट्रक्शन एजेंसी के बेस कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। बेस कैंप की कर रहे थे निगरानी मस्सा सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 1:30 बजे वह निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास बेस कैंप की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान चोरी की नीयत से दो संदिग्ध युवक कैंप परिसर में घुस आए। मस्सा सिंह ने उन्हें देखकर शोर मचाया और रोकने का प्रयास किया, जिस पर एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद दोनों अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

