मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। अघोरिया बाजार चौक के पास स्थित गिरधारी आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज में अचानक पाइप से गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री परिसर में फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर गैस के प्रभाव को नियंत्रित किया। घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। फैक्ट्री कर्मियों ने पाइप से गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही तत्काल वाल्व बंद कर दिया। हालांकि, तब तक गैस तेजी से पूरे कैंपस में फैल चुकी थी। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कांवरिया रूट होने से बढ़ी चिंता जिस स्थान पर गैस का रिसाव हुआ, वह रामदयालु से बाबा गरीबनाथ मंदिर जाने वाले प्रमुख कांवड़िया मार्ग के पास है। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर इस रास्ते से बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में गैस का रिसाव लंबे समय तक जारी रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिसलकर गिरा कर्मी, सिर में लगी चोट गैस रिसाव के दौरान फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मी पैर फिसलने से गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लगी। हालांकि उसकी हालत गंभीर नहीं है। इसके अलावा किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद फायर कर्मी विश्वजीत कुमार ने बताया कि कार्यालय को अमोनिया गैस रिसाव की सूचना मिली थी। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फैक्ट्री कर्मियों ने तब तक गैस का वाल्व बंद कर दिया था, लेकिन गैस पूरे परिसर में फैल चुकी थी। इसके बाद पानी का छिड़काव कर इलाके को सुरक्षित किया गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। समय रहते फैक्ट्री कर्मियों के सक्रिय होने और फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। अघोरिया बाजार चौक के पास स्थित गिरधारी आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज में अचानक पाइप से गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री परिसर में फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर गैस के प्रभाव को नियंत्रित किया। घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। फैक्ट्री कर्मियों ने पाइप से गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही तत्काल वाल्व बंद कर दिया। हालांकि, तब तक गैस तेजी से पूरे कैंपस में फैल चुकी थी। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कांवरिया रूट होने से बढ़ी चिंता जिस स्थान पर गैस का रिसाव हुआ, वह रामदयालु से बाबा गरीबनाथ मंदिर जाने वाले प्रमुख कांवड़िया मार्ग के पास है। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर इस रास्ते से बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में गैस का रिसाव लंबे समय तक जारी रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिसलकर गिरा कर्मी, सिर में लगी चोट गैस रिसाव के दौरान फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मी पैर फिसलने से गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लगी। हालांकि उसकी हालत गंभीर नहीं है। इसके अलावा किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद फायर कर्मी विश्वजीत कुमार ने बताया कि कार्यालय को अमोनिया गैस रिसाव की सूचना मिली थी। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फैक्ट्री कर्मियों ने तब तक गैस का वाल्व बंद कर दिया था, लेकिन गैस पूरे परिसर में फैल चुकी थी। इसके बाद पानी का छिड़काव कर इलाके को सुरक्षित किया गया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। समय रहते फैक्ट्री कर्मियों के सक्रिय होने और फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

