नालंदा में तेज रफ्तार ऑटो ने एक शख्स को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर गांव निवासी प्रमोद ठाकुर(50) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर मोड़ के पास की है। मृतक के भाई राजेश कुमार उर्फ भोला महतो ने बताया कि प्रमोद देकुली गांव में अपने जजमान के यहां दाढ़ी-बाल बनाने का काम करने गए थे। काम खत्म कर शनिवार की शाम पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई और काफी अंधेरा हो गया। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक बिना लाइट वाले ऑटो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन हादसे के समय ऑटो पर गांव की कुछ महिलाएं भी सवार थी। गांव में जाकर एक्सीडेंट होने का हल्ला किया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सड़क पर प्रमोद खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात ऑटो और उसके फरार ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। नालंदा में तेज रफ्तार ऑटो ने एक शख्स को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर गांव निवासी प्रमोद ठाकुर(50) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर मोड़ के पास की है। मृतक के भाई राजेश कुमार उर्फ भोला महतो ने बताया कि प्रमोद देकुली गांव में अपने जजमान के यहां दाढ़ी-बाल बनाने का काम करने गए थे। काम खत्म कर शनिवार की शाम पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई और काफी अंधेरा हो गया। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक बिना लाइट वाले ऑटो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन हादसे के समय ऑटो पर गांव की कुछ महिलाएं भी सवार थी। गांव में जाकर एक्सीडेंट होने का हल्ला किया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सड़क पर प्रमोद खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात ऑटो और उसके फरार ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है।

