भारत के कप्तान शुभमन गिल ने उंगली में चोट लगने के तीन दिन बाद पहली बार बल्लेबाजी की। वे रविवार को कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करते दिखे। भारत ने सुबह गेंदबाजी शुरू करने से पहले अपनी पहली पारी 357/6 घोषित कर दी थी। श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहली पारी में 363/8 का स्कोर बनाया था। नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे गिल सुबह के सत्र में भारत के गेंदबाजी शुरू करने के बाद गिल पैड पहनकर नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे। अभ्यास मैच शुरू होने से एक दिन पहले गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान 26 साल के गिल की उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद वे मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। BCCI ने अपने बयान में कहा था, गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी हाथ की उंगली में चोट लगी। एहतियात के तौर पर वे श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। KL राहुल ने संभाली कप्तानी गिल की गैरमौजूदगी में KL राहुल ने कप्तान की भूमिका निभाई। गिल भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।भारत की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 142 रन की पारी खेली। बुमराह और सुंदर पहले ही बाहर अगले सप्ताह गॉल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान फिर शुरू होने से पहले भारत को कई चोटों का सामना करना पड़ा है। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर चोटों के कारण बाहर हो चुके हैं। ———————— ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। क्लब ने शोक जताते हुए उन्हें मेसी के करियर की सबसे मजबूत ताकत बताया। पूरी खबर…
गिल ने उंगली की चोट के बाद बल्लेबाजी शुरू की:भारत ने श्रीलंका-XI के खिलाफ 357/6 पर पारी घोषित की, पडिक्कल ने 142 रन बनाए

