गुरुग्राम में सैर पर निकले युवक से सरेराह चेन स्नेचिंग:गले में झपट्‌टा मारकर 18 ग्राम सोने की चेन ले उड़े बदमाश, प्लसर पर आए थे

गुरुग्राम में सैर पर निकले युवक से सरेराह चेन स्नेचिंग:गले में झपट्‌टा मारकर 18 ग्राम सोने की चेन ले उड़े बदमाश, प्लसर पर आए थे

गुरुग्राम में बाइक सवार बदमाशों ने न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रतन गार्डन इलाके में घर के पास टहल रहे एक युवक के गले से सोने की चेन छीन ले उड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी काले रंग की प्लसर की बाइक पर मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत में रतन गार्डन के रहने वाले आयुष वर्मा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार रात लगभग 8:13 बजे वह अपने घर के नजदीक रतन गार्डन गेट नंबर 2 के पास रोजाना की तरह टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गर्दन पर अचानक झपट्टा मारा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। नीली-काली पल्सर बाइक से आए थे बदमाश
पीड़ित आयुष के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश नीले और काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार थे। चेन छीनने के बाद बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई और भाग निकले। आयुष ने शोर मचाते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल के पीछे भागने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर आंखों से ओझल हो गए। अचानक हुई इस घटना के कारण पीड़ित हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं देख सके। 18 ग्राम की थी सोने की चेन
आयुष ने बताया कि लूटी गई सोने की चेन का वजन लगभग 18 ग्राम था। पीड़ित ने पुलिस को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही चेन का खरीद बिल ढूंढकर जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर देंगे। उन्होंने न्यू कॉलोनी थाना अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी लूटी हुई चेन को जल्द से जल्द बरामद करवाया जाए। पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस रतन गार्डन गेट नंबर 2 और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध नीली-काली पल्सर मोटरसाइकिल और बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *