सार्वजनिक शौचालय के पास बने कमरे से 3 मोबाइल और 6-7 हजार रुपए चोरी

भास्कर न्यूज | पानीपत बिचपड़ी स्थित सार्वजनिक शौचालय के साथ बने कमरे से चोर रात में अलमारी का ताला खोलकर तीन मोबाइल फोन और करीब 6 से 7 हजार रुपए चुरा लिया। महिला की शिकायत पर थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पीड़िता रंजना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ पिछले कुछ महीनों से सार्वजनिक शौचालय के साथ बने कमरे में रह रही है। 3 अगस्त की रात करीब 11:45 बजे जब उसकी आंख खुली तो कमरे में एक अनजान युवक अलमारी खोलकर सामान खंगाल रहा था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसकी पकड़ से छूटकर भाग निकला। बाहर सड़क पर उसका एक साथी बाइक लेकर खड़ा था, जिस पर बैठकर दोनों फरार हो गए। चोर अलमारी में रखे दो चालू मोबाइल, एक खराब मोबाइल और पर्स में रखे 6-7 हजार रुपए ले गए। आरोपी ऊपर के लॉकर से सामान बैग में भरने की कोशिश कर रहा था। सेंटर लोकर मे गलत चाबी लगने के कारण नहीं खुला। शक के आधार पर दिए नाम, निकले गलत महिला ने शुरुआत में दो व्यक्तियों पर शक जताया था। हालांकि, जांच अधिकारी एएसआई सरोज द्वारा मौके पर की गई जांच में पता चला कि नामजद किए गए व्यक्ति का चोरी में हाथ नहीं था। महिला नगर निगम की तरफ से बनाए कमरे में रह रही है,जबकि वे दोनों व्यक्ति कमरा खाली करने के लिए कह रहे थे, इसी लिए शक के आधार पर उनका नाम लिखवाया था, जांच में वे चोर नहीं मिले। जांच के अनुसार कमरे में अज्ञात चोर ने घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज लिया है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *