सरेबाजार महिला की सोने की चेन लूटी:बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सरेबाजार महिला की सोने की चेन लूटी:बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारा; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे सरेबाजार बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वारदात लालबाग चौराहे से कोतवाली मार्ग के पास हुई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग शुरू कराई और अब CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान में जुटी है। खरीदारी के बाद कार की डिग्गी में रख रहे थे सामान हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अजय राज शनिवार शाम अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से शहर में खरीदारी करने आए थे। बाजार का काम पूरा करने के बाद दोनों लालबाग चौराहे से कोतवाली मार्ग की ओर जा रहे थे। बाजार के पास अजय राज ने स्कूटी रोकी और सामान अपनी कार की डिग्गी में रखने लगे। बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारा इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने मौका मिलते ही अजय राज की पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन पर झपट्टा मारा और उसे लेकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। सरेबाजार हुई वारदात से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वारदात के बाद पुलिस ने शुरू की चेकिंग घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लालबाग चौराहे समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि, बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई चेन लूट की इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *