कानपुर पुलिस की कल्याणपुर में लुटेरों से मुठभेड़:बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर, एक के पैर में गोली मारकर और दूसरे को घेरकर दबोचा

कानपुर पुलिस की कल्याणपुर में लुटेरों से मुठभेड़:बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर, एक के पैर में गोली मारकर और दूसरे को घेरकर दबोचा

कानपुर के कल्याणपुर में ताबड़तोड़ चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों से शनिवार रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों लुटेरों को चेकिंग के दौरान घेराबंदी करके रोका तो सीधे पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक लुटेरे के पैर में गोली मारकर तो दूसरे की घेराबंदी करके दबोच लिया। लुटेरों की पहचान औरैया साहूपुर, थाना बिधूना निवासी प्रशांत मिश्रा उर्फ मंगल और दूसरे आरोपी कानपुर देहात के मांगलपुर का निवासी आशु ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद प्राथमिक इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी में एडमिट कराया है। खबर अपडेट हो रही है…।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *