मेरठ में शनिवार को कांवड़ यात्रा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को मंच पर देखते ही कांवड़ियों में उत्साह और जोश नजर आया। पूरा कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री करीब 24 मिनट तक मंच पर रहे और कतारबद्ध होकर गुजर रहे कांवड़ियों व झांकियों पर लगातार फूल बरसाते रहे। इस दौरान शिवभक्तों ने हाथ हिलाकर सीएम का अभिवादन किया। कई कांवड़िए मुख्यमंत्री की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। तस्वीरों में देखिए मुख्यमंत्री की शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा –


