धमतरी में CG05 एक्सपो शुरू, लाइट-साउंड का व्यापार:विभिन्न राज्यों के व्यापारी और खरीदार पहुंचे, करोड़ों का कारोबार

धमतरी में CG05 एक्सपो शुरू, लाइट-साउंड का व्यापार:विभिन्न राज्यों के व्यापारी और खरीदार पहुंचे, करोड़ों का कारोबार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो दिवसीय CG05 एक्सपो का आयोजन किया गया है। श्यामतराई स्थित नई कृषि मंडी में आयोजित यह एक्सपो का पांचवां वर्ष है। यहां लाइट, साउंड और खुशी के मौकों पर उपयोग होने वाली सामग्रियों का व्यापार होता है, जिसमें विभिन्न राज्यों के व्यापारी और खरीदार शामिल होते हैं। यूनिटी इवेंट द्वारा आयोजित इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ के अलावा मुंबई, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से भी व्यापारी और डीलर पहुंचे हैं। यहां करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। एक्सपो में एक से बढ़कर एक साउंड संचालन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है, जहां दर्शकों को लाइव डीजे प्ले करके दिखाया जाता है और विजेताओं को प्रोत्साहन दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर CG05 एक्सपो के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन का पांचवां वर्ष है और इसके समाप्त होते ही अगले वर्ष की तैयारी शुरू हो जाती है। उनका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के व्यापार को बढ़ावा देना और धमतरी जैसे जिले का नाम रोशन करना है। आयोजकों ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ के बाहर से आने वाले व्यापारियों को राज्य में अपना डीलर बनाना अनिवार्य है, जिसके बाद ही उन्हें एक्सपो में जगह मिल पाएगी। इस वर्ष करीब 40 से अधिक व्यापारी स्टॉल लगाए हुए हैं। महापौर बोले- धमतरी के लिए खास है एक्सपो नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने इस आयोजन को धमतरी के लिए सौभाग्य की बात बताया। उन्होंने कहा कि उद्योगपति, ग्राहक, डीलर, व्यापारी और धमतरी वासियों को इस एक्सपो का बेसब्री से इंतजार रहता है। महापौर ने अनुमान लगाया कि इन दो दिनों में लगभग 100 करोड़ रुपए का व्यापार होता होगा। उन्होंने लगातार पांच वर्षों तक एक्सपो का सफल आयोजन और व्यापारियों का विश्वास जीतना एक बड़ी उपलब्धि बताया। महापौर के अनुसार, हर वर्ष जो व्यापारी और ग्राहक धमतरी में सामान लाते और खरीदते हैं, वे अगले वर्ष भी कुछ न कुछ सामान खरीद कर वापस जाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *