मुंगेर में क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जनहित से जुड़ी 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंगेर रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… लोकतांत्रिक और संवैधानिक सिद्धांतों की अनदेखी जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारी लोकतांत्रिक और संवैधानिक सिद्धांतों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाहरणालय से लेकर अंचल कार्यालय तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता वासगीत पर्चा, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यादव ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। सरकारी कार्यालयों में दलालों का प्रभाव बढ़ा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि जिले के सरकारी कार्यालयों में दलालों का प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए और बताया कि युवाओं में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिस पर शासन-प्रशासन प्रभावी रोक लगाने में विफल है। प्रदर्शन के बाद, सपा प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सदर बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी और बरियारपुर बीडीओ विशाल आनंद भी मौजूद थे। ज्ञापन में राष्ट्रपति शासन लगाने, महंगाई पर नियंत्रण, भूमिहीनों को वासगीत पर्चा, किसानों को फसल मुआवजा, गांधी टोला में सड़क निर्माण, नशे और अपराध पर रोक तथा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। मुंगेर में क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जनहित से जुड़ी 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंगेर रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… लोकतांत्रिक और संवैधानिक सिद्धांतों की अनदेखी जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारी लोकतांत्रिक और संवैधानिक सिद्धांतों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाहरणालय से लेकर अंचल कार्यालय तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता वासगीत पर्चा, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यादव ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। सरकारी कार्यालयों में दलालों का प्रभाव बढ़ा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि जिले के सरकारी कार्यालयों में दलालों का प्रभाव बढ़ गया है। उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए और बताया कि युवाओं में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिस पर शासन-प्रशासन प्रभावी रोक लगाने में विफल है। प्रदर्शन के बाद, सपा प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सदर बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी और बरियारपुर बीडीओ विशाल आनंद भी मौजूद थे। ज्ञापन में राष्ट्रपति शासन लगाने, महंगाई पर नियंत्रण, भूमिहीनों को वासगीत पर्चा, किसानों को फसल मुआवजा, गांधी टोला में सड़क निर्माण, नशे और अपराध पर रोक तथा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।


