‘बिहार सरकार दिल्ली से चल रही, CM सम्राट रबर स्टांप’:दिनारा हत्याकांड पर तेजस्वी बोले- इस सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों का बोलबाला; खजाना भी खाली

‘बिहार सरकार दिल्ली से चल रही, CM सम्राट रबर स्टांप’:दिनारा हत्याकांड पर तेजस्वी बोले- इस सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, अपराधियों का बोलबाला; खजाना भी खाली

रोहतास के दिनारा में चंदेश्वर चौधरी की हत्या के मामले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बताया कि आज वह रोहतास के दिनारा जाकर चंदेश्वर चौधरी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पटना से दिनारा के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि, ‘हम पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और राजद की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।’ दिनारा हत्याकांड में आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप तेजस्वी यादव ने कहा, ‘दिनारा में जिस तरह से चंदेश्वर चौधरी की निर्मम हत्या की गई, वह बेहद गंभीर घटना है। इस मामले में जो आरोपी हैं, उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरी मांगने गए पिछड़े परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई और उनकी हत्या कर दी गई।’ सम्राट सरकार आने के बाद अपराध बेतहाशा बढ़ा- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब से बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनी रही है, तब से अपराध बेतहाशा बढ़ा है। अपराधी गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं और पुलिस छात्रों पर गोली चला रही है।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जहां आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ तेजस्वी ने कहा, ‘सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जगह-जगह कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं।’ बिहार में पुलिसिया शासन बनाने की कोशिश- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने छात्रों पर गोली चलाए जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाया, ‘बिहार में पुलिसिया शासन बनाने की कोशिश की जा रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया है।’ खजाना खाली, वेतन और पेंशन देने के लिए पैसे नहीं- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो गया है और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। पेंशन भुगतान को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए। बिहार से नहीं, दिल्ली से चल रही सरकार – तेजस्वी तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के कामकाज को लेकर भी बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार बिहार से नहीं चल रही है, बल्कि दिल्ली से चल रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में सरकार अपने स्तर पर फैसले लेने में सक्षम नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि जब भी भाजपा का कोई मुख्यमंत्री बनेगा, वह ‘सिलेक्टेड मुख्यमंत्री’ होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘रबर स्टांप मुख्यमंत्री’ बताया। अमित शाह का नाम लेकर लगाया गंभीर आरोप तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए आरोप लगाया, ‘बिहार में मुख्यमंत्री की भूमिका केवल आदेशों पर मुहर लगाने तक सीमित कर दी गई है। जहां से आदेश दिया जाएगा, मुख्यमंत्री उसी पर रबर स्टांप लगा देंगे।’ भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों पर कार्रवाई नहीं- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। अपराधियों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके उलट अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब अपराधियों को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण मिलता है तो कानून का डर खत्म हो जाता है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को उठाना पड़ता है।’ रोहतास के दिनारा में चंदेश्वर चौधरी की हत्या के मामले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने बताया कि आज वह रोहतास के दिनारा जाकर चंदेश्वर चौधरी के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पटना से दिनारा के लिए रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि, ‘हम पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और राजद की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।’ दिनारा हत्याकांड में आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप तेजस्वी यादव ने कहा, ‘दिनारा में जिस तरह से चंदेश्वर चौधरी की निर्मम हत्या की गई, वह बेहद गंभीर घटना है। इस मामले में जो आरोपी हैं, उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरी मांगने गए पिछड़े परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई और उनकी हत्या कर दी गई।’ सम्राट सरकार आने के बाद अपराध बेतहाशा बढ़ा- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब से बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनी रही है, तब से अपराध बेतहाशा बढ़ा है। अपराधी गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं और पुलिस छात्रों पर गोली चला रही है।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, जहां आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ तेजस्वी ने कहा, ‘सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जगह-जगह कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं।’ बिहार में पुलिसिया शासन बनाने की कोशिश- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने छात्रों पर गोली चलाए जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर आरोप लगाया, ‘बिहार में पुलिसिया शासन बनाने की कोशिश की जा रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया है।’ खजाना खाली, वेतन और पेंशन देने के लिए पैसे नहीं- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो गया है और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। पेंशन भुगतान को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए। बिहार से नहीं, दिल्ली से चल रही सरकार – तेजस्वी तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के कामकाज को लेकर भी बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार बिहार से नहीं चल रही है, बल्कि दिल्ली से चल रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में सरकार अपने स्तर पर फैसले लेने में सक्षम नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि जब भी भाजपा का कोई मुख्यमंत्री बनेगा, वह ‘सिलेक्टेड मुख्यमंत्री’ होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘रबर स्टांप मुख्यमंत्री’ बताया। अमित शाह का नाम लेकर लगाया गंभीर आरोप तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए आरोप लगाया, ‘बिहार में मुख्यमंत्री की भूमिका केवल आदेशों पर मुहर लगाने तक सीमित कर दी गई है। जहां से आदेश दिया जाएगा, मुख्यमंत्री उसी पर रबर स्टांप लगा देंगे।’ भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों पर कार्रवाई नहीं- तेजस्वी तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। अपराधियों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके उलट अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब अपराधियों को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण मिलता है तो कानून का डर खत्म हो जाता है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को उठाना पड़ता है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *