आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ में एक युवक द्वारा लगभग 300 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह से युवक को नीचे उतारा। जीयनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया और वह लगभग 300 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। प्रेमी द्वारा धमकी दिए जाने की बात सुनकर आसपास के लोग इस बात से डर गये कि कहीं ऊपर से कूद न जाय। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर उतारा नीचे मामले की सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को काफी समझाने बुझाने के बाद सकुशल मोबाइल टावर से उतरवाया गया। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस विभाग से पूछताछ कर रही है। आजमगढ़ जिले में मोबाइल टावर पर चढ़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी जीवनपुर थाना क्षेत्र दीदारगंज थाना क्षेत्र में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।


