कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी:आदर्श सरस्वती सेवा समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी:आदर्श सरस्वती सेवा समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

डीडवाना में आदर्श सरस्वती सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष नितेश बाजारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें समिति द्वारा संचालित सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया। समिति मंत्री बनवारी मोट ने जानकारी दी कि जनसेवा से जुड़े कई नए कार्यक्रम जल्द ही क्षेत्र में शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समिति 29 अगस्त से दो दिवसीय वन विहार कार्यक्रम के तहत पुष्कर भ्रमण का आयोजन करेगी। बैठक में इस कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष नितेश बाजारी, मंत्री बनवारी मोट, अशोक घोड़ावत, कमल भारुका, बालमुकुंद बगड़िया, लोकेश अग्रवाल, निखिल मित्तल, भरत मोदी, मुकेश लदनियां, कैलाश बगड़िया, देवकीनंदन गिनोडिया, महेश कुंपावत, योगेश देईदानका और सम्राट घोड़ावत सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *