मोतिहारी के चकिया नगर परिषद क्षेत्र स्थित पावर हाउस चौक पर देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो एसबीआई के एटीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन एटीएम का गेट तोड़ते हुए अंदर तक पहुंच गया। गनीमत रही कि घटना के समय एटीएम के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर एटीएम से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार इस दुर्घटना में एटीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एटीएम का गेट टूटकर अंदर गिर गया, जबकि मशीन के आसपास लगे एसी सहित अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। एटीएम मशीन सुरक्षित है या नहीं, इसकी जांच बैंक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले गई है। तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हुआ गाड़ी पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हुआ या चालक की लापरवाही, जैसे तेज रफ्तार या नशे की हालत, हादसे की वजह बनी। वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। चालक की गिरफ्तारी के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मोतिहारी के चकिया नगर परिषद क्षेत्र स्थित पावर हाउस चौक पर देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो एसबीआई के एटीएम में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन एटीएम का गेट तोड़ते हुए अंदर तक पहुंच गया। गनीमत रही कि घटना के समय एटीएम के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर एटीएम से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार इस दुर्घटना में एटीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एटीएम का गेट टूटकर अंदर गिर गया, जबकि मशीन के आसपास लगे एसी सहित अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। एटीएम मशीन सुरक्षित है या नहीं, इसकी जांच बैंक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले गई है। तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हुआ गाड़ी पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वाहन तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हुआ या चालक की लापरवाही, जैसे तेज रफ्तार या नशे की हालत, हादसे की वजह बनी। वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। चालक की गिरफ्तारी के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

