पानीपत में कपड़ा गोदाम पर ताबड़तोड़ हमला:10-12 बदमाशों ने चाकुओं, गंडासियों से किया जानलेवा वार; तोड़फोड़ कर नकदी लूटी

पानीपत में कपड़ा गोदाम पर ताबड़तोड़ हमला:10-12 बदमाशों ने चाकुओं, गंडासियों से किया जानलेवा वार; तोड़फोड़ कर नकदी लूटी

पानीपत शहर के बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास स्थित एक कपड़ा गोदाम में मामूली कहासुनी की रंजिश को लेकर 10 से 12 युवकों द्वारा लाठी-डंडों, गंडासी, चाकू और पेचकस से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने गोदाम मालिक और उसके रिश्तेदार पर हमला कर लहूलुहान कर दिया और दुकान में रखी नकदी व सामान में जमकर तोड़फोड़ की। वारदात की यह पूरी घटना गोदाम में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। घायल युवक ने नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिन में हुई कहासुनी, रात को तैयारी के साथ पहुंचे हमलावर थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में दानिश निवासी गांव राणा माजरा, पानीपत ने बताया कि उन्होंने बरसत रोड पर वेस्ट कपड़ों का गोदाम बना रखा है। गुरुवार की रात करीब 8:00 से 8:30 बजे वह और उनके बुआ का लड़का नबील निवासी पीर माजरा, सहारनपुर, यूपी गोदाम में बैठे हुए थे। दानिश ने बताया कि उनके पड़ोस में कर्मबीर की ऑटोमोबाइल वर्कशॉप है, जहां कर्मबीर और उसके लड़के गाड़ियां ठीक करने का काम करते हैं। दिन में उनके चाचा गुलिस्तार की कर्मबीर के लड़के के साथ गाड़ी ठीक कराने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर रात में कर्मबीर, उसका साथी कंवरपाल निवासी गांव बबैल, उनके लड़के और 8-10 अन्य अज्ञात नौजवान लड़के हथियारों से लैस होकर उनके गोदाम पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। छाती पर चाकू और पेचकस से भी वार पीड़ित दानिश के अनुसार, जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया और वजह पूछी, तो कर्मबीर के लड़के रीनू ने सीधे उनकी छाती पर चाकू से वार कर दिया। वहीं कर्मबीर के दूसरे लड़के ने उनके ऊपर पेचकस से हमला किया। इसके बाद सभी 10-12 हमलावर लाठी-डंडे, गंडासी और चाकू लेकर गोदाम के अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे। दानिश और उनके भाई नबील ने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर भागकर अपनी जान बचाई। तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी हमलावरों ने गोदाम के अंदर जमकर तांडव मचाया। उन्होंने दुकान में रखी टेबल, कुर्सियां और पंखा तोड़ दिया। साथ ही टेबल की ऊपरी दराज में रखे 5 से 6 हजार रुपए नकद भी निकालकर ले गए। आरोपी काफी देर तक दुकान पर हंगामा करते रहे। जब उन्हें डायल-112 की पुलिस गाड़ी आती हुई दिखाई दी, तो वे पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *