पुलिस पर बजरी से भरा डंपर चढ़ाने की कोशिश:नाकाबंदी के दौरान रोकने का इशारा किया था, पीछा करने पर एस्कॉर्ट कर रही एसयूवी कार से रास्ता रोका

पुलिस पर बजरी से भरा डंपर चढ़ाने की कोशिश:नाकाबंदी के दौरान रोकने का इशारा किया था, पीछा करने पर एस्कॉर्ट कर रही एसयूवी कार से रास्ता रोका

जोधपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर बजरी से भरा डंपर चढ़ाने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं इस दौरान एसयूवी कार डंपर को स्कॉर्ट कर रही थी। उसके साथ एक अन्य कार ड्राइवर ने मिलकर पुलिस का रास्ता भी रोका। मामला महामंदिर थाने का है। पुलिस ने दो डंपर समेत ब्रेजा कार को जब्त किया है। इसके साथ ही महेंद्र नाम के आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जबकि उसका दूसरा साथी रवि जो स्विफ्ट कार में सवार था, वह पहले भी पुलिस कॉन्स्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर चुका है। पुलिस का रास्ता रोक डंपर भगाने में की मदद थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को जयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इसी दौरान एक बिना नंबर का बजरी से भरा डंपन दिखा तो पुलिस ने उसे रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन, ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। इसे पकड़ने के लिए जब पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू किया तो डंपर ड्राइवर ने जान से मारने की ​नीयत से पुलिस पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। इस बीच डंपर को एस्कॉर्ट कर रही ब्रेजा कार जिसमें महेंद्र सवार था, उसने पुलिस का रास्ता रोकने का प्रयास किया। थानाधिकारी ने बताया कि कुछ देर में महेंद्र का दूसरा साथी रव​ि भी स्विफ्ट कार लेकर आया और पुलिस को रोकने की कोशिश की। इसी का फायदा उठाते हुए डंपर ड्राइवर ने रास्ते में बजरी खाली कर दी। एक गिरफ्तार, फरार आरोपी पहले भी चढ़ा चुका है डंपर थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में नादंड़ा कला निवासी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि रवि की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताय कि रवि विश्नोई पहले भी पुलिसकर्मी पर अवैध बजरी से भरा डंपर चढ़ाने का प्रयास कर चुका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *