गयाजी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चल रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखा। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत पवित्र कलश मानपुर स्थित खीरू धर्मशाला पहुंचा। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के जयघोष के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, मानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला बीजेपी महामंत्री विनोद कुमार, अधिवक्ता देवानंद पासवान, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष, 20 सूत्री सदस्य जितेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। आम जनता से अपील इस मौके वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उन्होंने जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोगों को एक समान मानने का संदेश दिया। आज के समय में उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। सामाजिक न्याय और समरसता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए गुरु रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। यही इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य भी है। लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई। पूरे राज्य में जन-जागरूकता कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए। गुरु रविदास जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके संदेश पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया। समाज में शिक्षा, समान अवसर और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने गुरु रविदास के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका संदेश पहुंचाने की बात कही। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा। आयोजकों ने बताया कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्यभर में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य समाज में समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के मूल्यों को और मजबूत करना है। गयाजी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चल रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखा। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत पवित्र कलश मानपुर स्थित खीरू धर्मशाला पहुंचा। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के जयघोष के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, मानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला बीजेपी महामंत्री विनोद कुमार, अधिवक्ता देवानंद पासवान, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष, 20 सूत्री सदस्य जितेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे परिसर में भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। आम जनता से अपील इस मौके वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उन्होंने जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोगों को एक समान मानने का संदेश दिया। आज के समय में उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। सामाजिक न्याय और समरसता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए गुरु रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। यही इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य भी है। लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई। पूरे राज्य में जन-जागरूकता कार्यक्रम श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए। गुरु रविदास जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके संदेश पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया। समाज में शिक्षा, समान अवसर और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने गुरु रविदास के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका संदेश पहुंचाने की बात कही। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहा। आयोजकों ने बताया कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्यभर में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य समाज में समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के मूल्यों को और मजबूत करना है।

