गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत:मोहिउद्दीननगर में खाना बनाते समय हादसा, बच्ची गंभीर रूप से घायल

गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत:मोहिउद्दीननगर में खाना बनाते समय हादसा, बच्ची गंभीर रूप से घायल

मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी पंचायत के बड़की बेड़ी गांव में शुक्रवार रात गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना खाना बनाने के दौरान हुई। मृतका की पहचान बड़की बेड़ी गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी अनवर मियां की पत्नी समीना खातून के रूप में हुई है। घायल बच्ची की पहचान सात वर्षीय सुनैनी के तौर पर की गई। परिजनों ने घायल सुनैनी को मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे समीना खातून अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण समीना खातून गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पास में मौजूद उनकी बेटी सुनैनी भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी पंचायत के बड़की बेड़ी गांव में शुक्रवार रात गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना खाना बनाने के दौरान हुई। मृतका की पहचान बड़की बेड़ी गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी अनवर मियां की पत्नी समीना खातून के रूप में हुई है। घायल बच्ची की पहचान सात वर्षीय सुनैनी के तौर पर की गई। परिजनों ने घायल सुनैनी को मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे समीना खातून अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण समीना खातून गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पास में मौजूद उनकी बेटी सुनैनी भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *