जालंधर | चंडीगढ़ के राणा मंडी में पंजाब मुलाजिम व पेंशनर्ज मोर्चा फ्रंट की रैली में जालंधर की पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पेंशनर और फैमिली पेंशनर शामिल हुए। एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले की पालना की जाए और पेंशनरों/फैमिली पेंशनरों का डीए/डीआर जल्द से जल्द जारी किया जाए, साथ ही बकाया राशि का भुगतान भी किया जाए। यहां एसोसिएशन के प्रधान चरण सिंह बाठ, सीनियर वाइस प्रधान रणजीत कुमार विर्दी और जनरल सेक्रेटरी हरपाल सिंह बोपाराए मौजूद रहे।


