India Tour of Sri Lanka 2026: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को श्रीलंका XI के खिलाफ आज से एक प्रैक्टिस मैच खेलना है। पहले यह वॉर्म-अप मैच 4 दिन का होने वाला था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 3 दिन का कर दिया गया। इस मैच के जरिए टीम इंडिया के पास रेड बॉल फॉर्मेट में ढलने और अपने कॉम्बिनेशन को आजमाकर प्लेइंग 11 चुनने का मौका मिल जाएगा। लेकिन बारिश की वजह से टीम इंडिया का यह प्लान फेल हो सकता है और तैयारी भी अधूरी रह सकती है। इसके अलावा शुभमन गिल की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी करने उतरे।
तैयारी रह सकती है अधूरी
भारत और श्रीलंका XI के बीच वॉर्म-अप मैच आज से कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। कई भारतीय खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में रेड-बॉल फ़ॉर्मेट में खेलेंगे। मैच के पहले दिन बारिश का खतरा बना हुआ है, जिससे उनकी प्लानिंग पर पानी फिर सकता है। यह मैच उन बल्लेबाजों और गेंदबाजों को पिच को भांपने का मौका दे सकता है, लेकिन बारिश की संभावनाओं की वजह से उनके इरादों पर पानी फिर सकता है। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।
मैच शुरू होने के समय कोलंबो में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। सुबह 10 बजे लगभग 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है, तो 11 बजे यह बढ़कर 60 प्रतिशत तक हो जाएगी। शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो टीम इंडिया के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। भारतीय टीम पहले ही इस साइकल में सबसे खराब स्थिति में है। टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में टॉप 4 से बाहर हुई है। 2025-27 के साइकिल में भारत ने 9 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट WTC फाइनल में पहुँचने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, सारांश जैन, औकिब नबी, मानव सुथार और गुरनूर बराड़।
श्रीलंका XI की पूरी टीम
निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, रविंदु रसांथा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), रमेश मेंडिस, दिलम सुदीरा, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, इसिथा विजेसुंदरा, असंका मनोज, अंजला बंडारा और केशरा नुवंता।



for Match Day! 
Colombo