10 अगस्त से MP में तेज बारिश के योग:गुरु उदय के साथ तेज बारिश होगी, ज्योतिषाचार्य दावा- 17 अगस्त तक कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा

10 अगस्त से MP में तेज बारिश के योग:गुरु उदय के साथ तेज बारिश होगी, ज्योतिषाचार्य दावा- 17 अगस्त तक कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने के संकेत हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता पंडित विनोद गौतम का कहना है कि 10 अगस्त की सुबह 5:19 बजे गुरु ग्रह 25 दिनों बाद पश्चिम दिशा में उदय होंगे। आद्रा काल में गुरु के उदय होने से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उनके अनुसार श्रावण माह में प्रदेश में अच्छी बारिश के योग बन रहे हैं। गुरु के उदय होने से बढ़ सकता है बारिश का प्रभाव पंडित गौतम के अनुसार वर्तमान में वर्षा का प्रभाव अश्लेषा नक्षत्र में है। इसके अधिपति मंगल और वाहन अश्व माने गए हैं। इसके चलते फिलहाल प्रदेश में खंड-खंड बारिश के योग बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरु 15 जुलाई से कर्क राशि में अस्त चल रहे हैं। अब उनके उदय होने के बाद वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कई स्थानों पर लगातार बारिश होने से श्रावण की झड़ी जैसी स्थिति बन सकती है। कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश के योग ज्योतिषाचार्य के मुताबिक भारतीय ज्योतिष में कुछ विशेष नक्षत्रों को वर्षा के लिए अनुकूल माना गया है। गुरु के उदय होने से इन योगों के और मजबूत होने की संभावना है। इसके चलते मध्य प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। 17 अगस्त के बाद बदलेंगे वर्षा के समीकरण पंडित गौतम के अनुसार 17 अगस्त के बाद नक्षत्र परिवर्तन के साथ बारिश के समीकरण भी बदलेंगे। इसके बाद मौसम की स्थिति में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *