बक्सर में शुक्रवार को कांग्रेस और दलित-अतिपिछड़ा समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रेल चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। जिससे कई ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर रूकी हुई हैं। यह प्रदर्शन बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक को खोलने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर बक्सर-इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर रेल परिचालन बाधित कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची है, प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरा मामला… आंदोलनकारियों का आरोप है कि रेलवे फाटक बंद होने और डैमेज रेलवे ओवरब्रिज के कारण स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग करने के बावजूद, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है, जिसके विरोध में यह रेल चक्का जाम किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दलित-अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सरोज राजभर कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। ट्रैक क्लियर कराने की कोशिश रेलवे ट्रैक जाम होने की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वो प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं और आंदोलन समाप्त कर रेल परिचालन बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। रेल चक्का जाम के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बक्सर में शुक्रवार को कांग्रेस और दलित-अतिपिछड़ा समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रेल चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। जिससे कई ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर रूकी हुई हैं। यह प्रदर्शन बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक को खोलने की मांग को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर बक्सर-इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर रेल परिचालन बाधित कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची है, प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरा मामला… आंदोलनकारियों का आरोप है कि रेलवे फाटक बंद होने और डैमेज रेलवे ओवरब्रिज के कारण स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग करने के बावजूद, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है, जिसके विरोध में यह रेल चक्का जाम किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दलित-अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सरोज राजभर कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। ट्रैक क्लियर कराने की कोशिश रेलवे ट्रैक जाम होने की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वो प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं और आंदोलन समाप्त कर रेल परिचालन बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। रेल चक्का जाम के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।


