शेपिंग फ्यूचर के बैनर तले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच रोमांचक बैडमिंटन प्रतियोगिता

शेपिंग फ्यूचर के बैनर तले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच रोमांचक बैडमिंटन प्रतियोगिता

जयपुर। सामाजिक सरोकारों और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शेपिंग फ्यूचर एवं क्लब फ़ोर्स -7 के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जयपुर स्पोर्ट्स अकादमी, वैशाली नगर, जयपुर में डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के मध्य एक भव्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 20 डॉक्टरों और 20 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डबल्स प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता को दो वर्गों—प्लस 95 आयु वर्ग तथा लेस दैन 95 आयु वर्ग—में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज के इन दो प्रबुद्ध एवं सम्मानित पेशेवर वर्गों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द और फिटनेस को बढ़ावा देना था, साथ ही उन्हें शेपिंग फ्यूचर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत कराना भी था।

प्रतियोगिता के प्लस 95 आयु वर्ग में सीए मुकेश अग्रवाल एवं श्री ललित की जोड़ी विजेता रही, जबकि सीए नितिन भंडारी एवं श्री प्रकाश कुमार की जोड़ी उपविजेता रही। वहीं लेस दैन 95 आयु वर्ग में सीए आशीष जैन एवं सीए विनोद सोमानी विजेता बने तथा डॉ. अनिल यादव एवं डॉ. श्रवण की जोड़ी उपविजेता रही।

मिक्स्ड डबल्स वर्ग में डॉ. श्रवण एवं डॉ. पारुल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डॉ. अनिल यादव एवं डॉ. प्रियंका सैनी की जोड़ी उपविजेता रही।

इस अवसर पर प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र मक्कड़ तथा राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री बी.एल. सोनी (IPS) उपस्थित रहे और उन्होंने भी बैडमिंटन शेपिंग फ्यूचर के फाउंडेशन मेम्बर सीए अनिल खंडेलवाल व उनके मित्र श्री बिमल साबू के साथ खेला। श्री जितेन्द्र मक्कड़ व श्री बी एल सोनी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया ।

इस अवसर पर जाने माने उद्योगपति व क्लब फ़ोर्स-7 के माननीय सदस्य श्री अजय डाटा भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *