शिवपुरी में सूने मकान में चोरी, वीडियो:रिनोवेशन वाले मकान से टिल्लूपंप, ग्राइंडर सहित हजारों का सामान ले गया चोर

शिवपुरी में सूने मकान में चोरी, वीडियो:रिनोवेशन वाले मकान से टिल्लूपंप, ग्राइंडर सहित हजारों का सामान ले गया चोर

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में एक सूने मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक पहले मकान की रेकी करता और फिर सामान चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना वार्ड क्रमांक 25 स्थित विजय ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे बोर वाली गली निवासी आमिर खान के मकान की है। आमिर खान के मकान में इन दिनों रिनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते परिवार दूसरे मकान में रह रहा है। ताला लगाकर ऑफिस चल गया था मकान मालिक
आमिर खान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह मकान की तराई कर मुख्य गेट पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। उस दिन कारीगर भी काम पर नहीं आए थे, जिससे मकान पूरी तरह सूना पड़ा था। शाम करीब 6 बजे लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोर मकान से टिल्लू पंप, ग्राइंडर मशीन, कटर मशीन, करीब 30 मीटर बिजली की डोरी, वॉश बेसिन का टॉप और प्लास सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गया। सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
मकान मालिक आमिर खान ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देहात थाना क्षेत्र में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। कुछ लोगों ने स्मैक के नशे के आदी युवकों पर ऐसे अपराधों में शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *