समस्तीपुर में समाज कल्याण विभाग के देखरेख में बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 4 लाख 8 हजार 414 लोगों के खाते में 47 करोड़ 15 लाख 58 हजार 900 रुपए भेजे। यह राशि मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाभुकों के खाते में भेजी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर डीएम रोशन कुशवाहा के साथ ही वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। उधर, जीवित रहने का प्रमाण पत्र नहीं देने वाले 92367 लोगों को राशि नहीं भेजी जा सकी। मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में सीधी राशि भेजी गई है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 2,02,364 लोगों को 2,41,51,0300 रुपए उनके खाते में भेजी गई है। इसके अलावा इंदिरागांधी राष्ट्रीय वृद्धवस्था पेंशन योजना के तहत 77,829 लोगों के बीच 8,57,79,300 रुपए दिया गया है। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 37891 लोगों के बीच 4,30,52,700 रुपए भेजा गया है। इसी तरह इंदिरागांधी राष्ट्रीयविधवा पेंशन योजना के तहत 24636 लोगों के बीच 2,75,94,500 रुपए दिए गए। प्रमाण पत्र नहीं देने पर राशि होल्ड बिहार नि:शक्तापेंशन योजना के तहत 62723 लोगों के बीच 7,03,53, 200 खाते में भेजी गई है। इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्ता पेंशनयोजना के तहत 32,68,100 लोगों के बीच 4,08,414 लाख रुपए लाभुक के खाते में भेजी गई। डीएम ने कहा कि इसके अलावा जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं देने वाले पेंशन धारियों की राशि अभी होल्ड की गई है, जैसे – जैसे लोग प्रताण पत्र देंगे उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी। 92 हजार लोगों के खाते में नहीं गई राशि कल्याण विभाग की सहायक निदेशक साक्षी ने बताया कि जिले में भर में 92367 लोगों ने जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया है। जिस कारण उनके खाते में पिछले अप्रैल महीने से राशि नहीं भेजी गई है। ऐसे लोग जो जीवित हैं और किन्हीं कारणों ने प्रमाण पत्र नहीं दिए हैं, तो वह तुरंत जीवित होने का प्रमाण पत्र देकर लाभ के भागी बने । उन्होंने कहा कि जिले में सर्वाधिक विभूतिपुर के 9504 लोगों ने प्रमाण पत्र नहीं दिया है। जिस कारण उनका भुगतान अप्रैल से बंद है। इसके अलावा बिथान के 3994, दलसिंहसराय के 5003, हसनपुर के 6091, कल्याणपुर के 5627, खानपुर के 4314,मोहनपुर के 2241, मोहिउद्ददीनगर के 2798, मोरवा के 1829,पटोरी के 2552,पूसा के 3199, रोसड़ा के 6364,समस्तीपुर के 4386, सरायरंजन के 6289,शिवाजीनगर के 4883, सिंघिया के 4237, ताजपुर के 4080, उजियारपुर के 6104, विद्ययापतिनगर के 3865 व वारिसनगर के 5007 लोगों के खाते में राशि नहीं जा सकी है। इन लोगों ने केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे लोग पास से वसुधा केंद्र पर जाकर केवाईसी अपडेट करा लें। ताकि उनके खाते में राशि भेजी जा सके। समस्तीपुर में समाज कल्याण विभाग के देखरेख में बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 4 लाख 8 हजार 414 लोगों के खाते में 47 करोड़ 15 लाख 58 हजार 900 रुपए भेजे। यह राशि मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाभुकों के खाते में भेजी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर डीएम रोशन कुशवाहा के साथ ही वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। उधर, जीवित रहने का प्रमाण पत्र नहीं देने वाले 92367 लोगों को राशि नहीं भेजी जा सकी। मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में सीधी राशि भेजी गई है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 2,02,364 लोगों को 2,41,51,0300 रुपए उनके खाते में भेजी गई है। इसके अलावा इंदिरागांधी राष्ट्रीय वृद्धवस्था पेंशन योजना के तहत 77,829 लोगों के बीच 8,57,79,300 रुपए दिया गया है। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 37891 लोगों के बीच 4,30,52,700 रुपए भेजा गया है। इसी तरह इंदिरागांधी राष्ट्रीयविधवा पेंशन योजना के तहत 24636 लोगों के बीच 2,75,94,500 रुपए दिए गए। प्रमाण पत्र नहीं देने पर राशि होल्ड बिहार नि:शक्तापेंशन योजना के तहत 62723 लोगों के बीच 7,03,53, 200 खाते में भेजी गई है। इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्ता पेंशनयोजना के तहत 32,68,100 लोगों के बीच 4,08,414 लाख रुपए लाभुक के खाते में भेजी गई। डीएम ने कहा कि इसके अलावा जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं देने वाले पेंशन धारियों की राशि अभी होल्ड की गई है, जैसे – जैसे लोग प्रताण पत्र देंगे उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी। 92 हजार लोगों के खाते में नहीं गई राशि कल्याण विभाग की सहायक निदेशक साक्षी ने बताया कि जिले में भर में 92367 लोगों ने जीवित होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया है। जिस कारण उनके खाते में पिछले अप्रैल महीने से राशि नहीं भेजी गई है। ऐसे लोग जो जीवित हैं और किन्हीं कारणों ने प्रमाण पत्र नहीं दिए हैं, तो वह तुरंत जीवित होने का प्रमाण पत्र देकर लाभ के भागी बने । उन्होंने कहा कि जिले में सर्वाधिक विभूतिपुर के 9504 लोगों ने प्रमाण पत्र नहीं दिया है। जिस कारण उनका भुगतान अप्रैल से बंद है। इसके अलावा बिथान के 3994, दलसिंहसराय के 5003, हसनपुर के 6091, कल्याणपुर के 5627, खानपुर के 4314,मोहनपुर के 2241, मोहिउद्ददीनगर के 2798, मोरवा के 1829,पटोरी के 2552,पूसा के 3199, रोसड़ा के 6364,समस्तीपुर के 4386, सरायरंजन के 6289,शिवाजीनगर के 4883, सिंघिया के 4237, ताजपुर के 4080, उजियारपुर के 6104, विद्ययापतिनगर के 3865 व वारिसनगर के 5007 लोगों के खाते में राशि नहीं जा सकी है। इन लोगों ने केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे लोग पास से वसुधा केंद्र पर जाकर केवाईसी अपडेट करा लें। ताकि उनके खाते में राशि भेजी जा सके।


