Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह दोनों जेल में है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई की जांच कई प्वाइंट्स में जाकर अटकी हुई है। अभी तक सीबीआई की जांच टीम का फोकस प्रेग्नेंसी की ओर था लेकिन अब सीबीआइ ट्विशा के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाली इलेक्ट्रानिक डिवाइस का भी परीक्षण कर रही है।
बता दें कि इसमें टि्वशा के लैपटॉप से लेकर मोबाइल व अन्य दूसरे गजट शामिल है। जिनमें छेड़छाड़ के भी आरोप लगे हैं, इसलिए चैट से लेकर तमाम डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।
टि्वशा का मोबाइल खोल सकता है राज
सीबीआई की जांच टीम अब टि्वशा के गेजेट्स पर जोर देने में लगी है। मौत से पहले टि्वशा ने अपनी मां को जो मैसेज किए थे उनको लेकर जांच तेज हो गई। इस मामले में पहले बताया गय़ा था कि समर्थ ने अपने मोबाइल के सारे मैसेज डिलीट कर दिए थे। जिसके बाद अब उनको रिकवर किया जा रहा है।
इन 5 प्वाइंट्स पर फोकस
- टि्वशा के गर्भपात को लेकर कई अनसुलझे सवाल है।
- ब्यूटी पार्लर क्यों गई, पार्लर का वीडियो कई राज खोल सकता है।
- मौत से पहले अजमेर का टिकट क्यों कराया
- मौत के लिए यूज के लिए फंदे पर कई सवाल उठ रहे है।
- दहेज की मांग की गई थी या नहीं !
- मोबाइल के सारे मैसेज

फंदे को लेकर बड़ी लापरवाही
इस पूरे मामले में पता चला है कि क्राइम सीन से जो लिगेचर यानी फंदा जब्त किया था, उसकी कोई करवाई ही नहीं की गई। टि्वशा की मौत के मामले में अहम सबूत तो उठा लिया गया, लेकिन किसी ने नहीं बताया कि यह वही फंदा था, इसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं है।
अब माना जा रहा है कि इस बड़ी लापरवाही का फायदा सीधे-सीधे आरोपी पक्ष को मिल सकता है। जानबूझ कर ये लापरवाही की गई। टि्वशा के वकील अंकुर पांडेय का कहना है कि ‘कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन का केस इसी पॉइंट पर धराशायी हो जाएगा। पुलिस ने खुद अपने केस की कब्र खोद दी है। इस एक चूक से पूरा केस पलट सकता है। आरोपी बरी हो सकते हैं। ये लापरवाही नहीं, अपराध है’।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
नोएडा की रहने वाली ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। महज चंद माह बाद ही 12 मई 2026 की रात को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा अपने ससुराल के टेरेस पर फंदे से लटकी मिली थी। गिरिबाला और समर्थ सिंह रात को ही एम्स भोपाल लेकर पहुंचे, जहां ट्विशा को मृत घोषित कर दिया गया था।


