नोएडा में तापमान 43 डिग्री सेल्यिसस:12 जून का आरेंज अलर्ट, इसके बाद तीन दिनों तक होगी बारिश

नोएडा में तापमान 43 डिग्री सेल्यिसस:12 जून का आरेंज अलर्ट, इसके बाद तीन दिनों तक होगी बारिश

नोएडा में जल्द ही प्री मानसून की बारिश का असर दिखने लगेगा। 12 जून को आईएमडी ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन गरज आंधी आएगी। 13 जून को गरज के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि तापमान 42 डिग्री तक रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। नमी की मात्रा 70 प्रतिशत रहेगी। हवा की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को तेज उमस के साथ गर्मी का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है। वहीं 11 जून को भी तापमान 43 डिग्री रहेगा। आज और कल दोनों दिन मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में दोनों दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि मंगलवार को रात को तेज हवा और आंधी आई थी। लेकिन उससे लोगों को राहत नहीं मिली। आईएमडी के मुताबिक 14 और 15 जून को भी गरज के साथ बारिश होगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। लोगों से जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने के लिए कहा है। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर में रहने, अपने को हाइड्रेट रखने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है। ताकि गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *