बेगूसराय में दहेज लोभियों की प्रताड़ना के कारण एक और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर 5 लाख रुपया की मांग पूरी नहीं होने के कारण बेटी को जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मुंगेर के हजरतगंज खानकाह के रहने वाले मोहम्मद नौशाद ने बताया कि उनकी बेटी अलीशा परवीन (24) की शादी 2021 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा नवटोलिया के रहने वाले मोहम्मद क्याम के साथ हुई थी। मोहम्मद क्याम मेट्रो में काम करता है और काम के सिलसिले में कभी पटना तो कभी दिल्ली में रहता था। मृतका के पिता ने कहा- दामाद अक्सर नशे में मारपीट करता था नौशाद के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद मोहम्मद क्याम उनकी बेटी को 5 लाख रुपया मायके से लाने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था और अलीशा को धमकी देता था कि अगर अपने मां-बाप से 5 लाख रुपए लाकर नहीं दिए तो तुम्हें जान से मार देंगे। अलीशा के पिता ने बताया कि दोनों के बीच शादी के शुरुआत से ही अनबन और झगड़े चल रहे थे। एक साल पहले मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया था। जिसके बाद सामाजिक स्तर पर समझौता कराने की कोशिश की गई थी। उस वक्त गांव के मुखिया की मौजूदगी में लिखित तौर पर बांड भरवाया गया था। क्याम ने आगे से ऐसी हरकत नहीं करने की बात मानी थी। लेकिन इस समझौते के बाद भी क्याम के बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया। ‘नशे के कारण दामाद ने अपनी जमीनें भी बेच दी थी’ उन्होंने कहा कि नशा के कारण उसने अपनी जमीन भी बेच दिया और 4 साल का बेटा अयान के रहने के बाद भी अलीशा को प्रताड़ित करते रहता था। मृतका के पिता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे अलीशा ने फोन पर अपनी मां से बात की थी। उस समय उसने कहा था कि वह बिल्कुल ठीक है और खाना बनाने जा रही है। इसके बाद दोपहर में क्या घटना हुई, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं है। शाम करीब 4:30 बजे दामाद के भतीजे ने फोन करके सूचना दी कि अलीशा की मौत हो गई है। उसने बताया गया कि अलीशा ने कुछ खा लिया है। मृतका के पिता बोले- बेटी की लाश छोड़कर दामाद फरार घटना की सूचना मिलते ही हमलोग मुंगेर से बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लोगों की भारी भीड़ जमा थी, लेकिन मृतका का पति छोड़कर फरार हो चुका था। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसके पति ने जबरन जहर खिलाकर मार डाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटना के बाद फरार पति की खोजबीन चल रही है। बेगूसराय में दहेज लोभियों की प्रताड़ना के कारण एक और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर 5 लाख रुपया की मांग पूरी नहीं होने के कारण बेटी को जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मुंगेर के हजरतगंज खानकाह के रहने वाले मोहम्मद नौशाद ने बताया कि उनकी बेटी अलीशा परवीन (24) की शादी 2021 में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा नवटोलिया के रहने वाले मोहम्मद क्याम के साथ हुई थी। मोहम्मद क्याम मेट्रो में काम करता है और काम के सिलसिले में कभी पटना तो कभी दिल्ली में रहता था। मृतका के पिता ने कहा- दामाद अक्सर नशे में मारपीट करता था नौशाद के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद मोहम्मद क्याम उनकी बेटी को 5 लाख रुपया मायके से लाने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था और अलीशा को धमकी देता था कि अगर अपने मां-बाप से 5 लाख रुपए लाकर नहीं दिए तो तुम्हें जान से मार देंगे। अलीशा के पिता ने बताया कि दोनों के बीच शादी के शुरुआत से ही अनबन और झगड़े चल रहे थे। एक साल पहले मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया था। जिसके बाद सामाजिक स्तर पर समझौता कराने की कोशिश की गई थी। उस वक्त गांव के मुखिया की मौजूदगी में लिखित तौर पर बांड भरवाया गया था। क्याम ने आगे से ऐसी हरकत नहीं करने की बात मानी थी। लेकिन इस समझौते के बाद भी क्याम के बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया। ‘नशे के कारण दामाद ने अपनी जमीनें भी बेच दी थी’ उन्होंने कहा कि नशा के कारण उसने अपनी जमीन भी बेच दिया और 4 साल का बेटा अयान के रहने के बाद भी अलीशा को प्रताड़ित करते रहता था। मृतका के पिता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे अलीशा ने फोन पर अपनी मां से बात की थी। उस समय उसने कहा था कि वह बिल्कुल ठीक है और खाना बनाने जा रही है। इसके बाद दोपहर में क्या घटना हुई, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं है। शाम करीब 4:30 बजे दामाद के भतीजे ने फोन करके सूचना दी कि अलीशा की मौत हो गई है। उसने बताया गया कि अलीशा ने कुछ खा लिया है। मृतका के पिता बोले- बेटी की लाश छोड़कर दामाद फरार घटना की सूचना मिलते ही हमलोग मुंगेर से बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लोगों की भारी भीड़ जमा थी, लेकिन मृतका का पति छोड़कर फरार हो चुका था। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसके पति ने जबरन जहर खिलाकर मार डाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटना के बाद फरार पति की खोजबीन चल रही है।


