भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में युवती ने खाई जहर:गांव के एक लड़के से चल रहा था प्रेम–प्रसंग,एक बार भागने के बाद दूसरी बार भागी थी,गुस्से में खाया जहर

भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में युवती ने खाई जहर:गांव के एक लड़के से चल रहा था प्रेम–प्रसंग,एक बार भागने के बाद दूसरी बार भागी थी,गुस्से में खाया जहर

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में मंगलवार को प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव के रहने वाले रामाशंकर गोड़ की 18 साल की बेटी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। मृत युवती के पिता रामाशंकर गोड़ ने बताया कि पड़ोस के ही लड़के अंकित सिंह से खुशबू का एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले महीने 10 मई को वो उसके साथ चली गई थी और 8 दिन बाद लौटी थी। पिता ने बताया- बेटी के लड़के के साथ जाने के बाद पंचायती भी हुई थी मृतका के पिता ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले घर से बिना बताए चले जाने और लौटने के बाद बेटी की मौजूदगी में गांव में पंचायती भी हुई थी। तब पंचायत में खुशबू ने कहा था कि मुझसे गलती हुई है और मैं अपने पापा के घर ही रहूंगी। मृतका के पिता के मुताबिक, 4 जून को मेरी बेटी दूसरी बार लड़के के साथ चली गई और 3 दिन बाद यानी 7 जून को बिहिया थाना पहुंची। उन्होंने बताया कि बिहिया पुलिस ने बेटी के थाना आने की जानकारी दी थी। मैंने कहा था कि मैं अगले दिन आऊंगा। उन्होंने बताया कि 8 जून की सुबह जब मैं बिहिया थाना पहुंचा तो बेटी को घर लेकर आ गया। इसी बीच उसने मंगलवार को मेरी बेटी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। हम लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया और इलाज के बाद घर लाया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजन ने थाने को दी सूचना रामाशंकर गोड़ ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव हम लोगों को सौंप दिया है। मृतका के पिता ने पड़ोस के ही अंकित सिंह युवक के प्रेम-प्रसंग के कारण जहर खाकर अपनी बेटी के मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि युवती अपने चार बहन और एक भाई में बड़ी थी। उसके परिवार में मां पूनम देवी व तीन बहन खुशी, टुनटुन, ज्योति एवं एक भाई जय मंगल है। घटना के बाद मृत युवती के घर में कोहराम मच गया है। मृत युवती की मां पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव में मंगलवार को प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असावन टोला गांव के रहने वाले रामाशंकर गोड़ की 18 साल की बेटी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। मृत युवती के पिता रामाशंकर गोड़ ने बताया कि पड़ोस के ही लड़के अंकित सिंह से खुशबू का एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले महीने 10 मई को वो उसके साथ चली गई थी और 8 दिन बाद लौटी थी। पिता ने बताया- बेटी के लड़के के साथ जाने के बाद पंचायती भी हुई थी मृतका के पिता ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले घर से बिना बताए चले जाने और लौटने के बाद बेटी की मौजूदगी में गांव में पंचायती भी हुई थी। तब पंचायत में खुशबू ने कहा था कि मुझसे गलती हुई है और मैं अपने पापा के घर ही रहूंगी। मृतका के पिता के मुताबिक, 4 जून को मेरी बेटी दूसरी बार लड़के के साथ चली गई और 3 दिन बाद यानी 7 जून को बिहिया थाना पहुंची। उन्होंने बताया कि बिहिया पुलिस ने बेटी के थाना आने की जानकारी दी थी। मैंने कहा था कि मैं अगले दिन आऊंगा। उन्होंने बताया कि 8 जून की सुबह जब मैं बिहिया थाना पहुंचा तो बेटी को घर लेकर आ गया। इसी बीच उसने मंगलवार को मेरी बेटी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। हम लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया और इलाज के बाद घर लाया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद परिजन ने थाने को दी सूचना रामाशंकर गोड़ ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव हम लोगों को सौंप दिया है। मृतका के पिता ने पड़ोस के ही अंकित सिंह युवक के प्रेम-प्रसंग के कारण जहर खाकर अपनी बेटी के मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि युवती अपने चार बहन और एक भाई में बड़ी थी। उसके परिवार में मां पूनम देवी व तीन बहन खुशी, टुनटुन, ज्योति एवं एक भाई जय मंगल है। घटना के बाद मृत युवती के घर में कोहराम मच गया है। मृत युवती की मां पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *