तेज सिरदर्द तो हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, एमपी में हर साल 8500 नए मरीज, डॉक्टर्स ने चेताया

तेज सिरदर्द तो हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, एमपी में हर साल 8500 नए मरीज, डॉक्टर्स ने चेताया

Brain Tumor Symtoms- मध्यप्रदेश में ब्रेन ट्यूमर अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। आइसीएमआर की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में ब्रेन ट्यूमर का रोग तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में हर साल 4 हजार से 8500 नए ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम ट्यूमर के मरीज सामने आ रहे हैं। राज्य की राजधानी भोपाल भी इससे अछूती नहीं है। यहां हर साल करीब 220 से 250 नए मरीजों की पहचान हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ सालों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांचों की उपलब्धता के कारण भी मरीजों में इजाफा दिख रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि सुबह सिरदर्द और उल्टी हो तो अलर्ट हो जाएं और किसी चिकित्सक से सलाह लें। इससे रोग जल्दी पकड़ा जा सकता है।

मरीज शुरुआती संकेतों को सामान्य बीमारी समझकर इलाज में देरी कर देते हैं

न्यूरो विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार से बीमारी की पहचान पहले की तुलना में अधिक हो रही है। हालांकि वे एक तथ्य पर चिंता जताते हैं। न्यूरो विशेषज्ञों के अनुसार मरीज शुरुआती संकेतों को सामान्य बीमारी समझकर इलाज में देरी कर देते हैं। इससे परेशानी बढ़ जाती है।

सुबह उठते ही तेज सिरदर्द और फव्वारे की तरह उल्टी आना ब्रेन ट्यूमर का संकेत

वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. टी.एन. दुबे के अनुसार सुबह उठते ही तेज सिरदर्द होना और फव्वारे की तरह उल्टी आना ब्रेन ट्यूमर brain tumor का संकेत हो सकता है। ये अहम लक्षण साबित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

भोपाल के अस्पतालों पर बढ़ रहा दबाव

भोपाल में एम्स, गांधी मेडिकल कॉलेज और निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में प्रदेशभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। न्यूरोसर्जरी विभागों में ब्रेन ट्यूमर के मामलों की संख्या लगातार दर्ज की जा रही है। आधुनिक जांच और उपचार होने के कारण भोपाल प्रदेश के न्यूरो उपचार का प्रमुख केंद्र बन गया है

पिछले वर्षों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच की उपलब्धता बढ़ी

विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ी है। जिला और संभागीय स्तर तक इन तकनीकों की पहुंच बढऩे के कारण ऐसे मरीज भी चिन्हित हो रहे हैं।

लक्षणों पर ध्यान नहीं देने से ही राजधानी में ब्रेन ट्यूमर का खतरा तेजी से बढ़ रहा

भोपाल के न्यूरो स्पेशलिस्ट बताते हैं कि सुबह सुबह सिरदर्द होना सामान्य नहीं है। इसके साथ ही यदि उल्टी भी हो तो अलर्ट रहना जरूरी है। ये लक्षण सामने आने का मतलब खतरे की घंटी बज रही है। लक्षणों पर ध्यान नहीं देने से ही राजधानी में ब्रेन ट्यूमर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *