भास्कर न्यूज | पकरीबरावां महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पकरीबरावां परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रियाज उद्दीन ने की। संचालन राजेंद्र पासवान ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोग परेशान हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। सरकार से जनहित के मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की। धरना में राजद नेता अशोक महतो, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, रामबालक यादव, जिला महासचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव, उत्तम चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया विजय यादव, कुलदीप यादव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे। नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। समापन से पहले राजद नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांगें रखीं। भास्कर न्यूज | पकरीबरावां महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पकरीबरावां परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रियाज उद्दीन ने की। संचालन राजेंद्र पासवान ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोग परेशान हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। सरकार से जनहित के मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की। धरना में राजद नेता अशोक महतो, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, रामबालक यादव, जिला महासचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव, उत्तम चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया विजय यादव, कुलदीप यादव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे। नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। समापन से पहले राजद नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांगें रखीं।


