CCPL 2026: बारिश ने ​क्रिकेट मैच में डाला खलल, रायपुर राइनोज 2 विकेट से हारी

CCPL 2026: बारिश ने ​क्रिकेट मैच में डाला खलल, रायपुर राइनोज 2 विकेट से हारी

छत्तीसगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग (CCPL 2026) के तीसरे संस्करण में 9 जून को खेले गए दूसरे मुकाबले में बारिश ने खलल डाला। वर्षा बाधित (Rain-Interrupted) मैच में रायगढ़ लायंस ने रायपुर राइनोज़ पर 2 विकेट से जीत हासिल की।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium Nava Raipur) में 3 जून से 14 जून तक छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का आयोजन किया है। सीज़न 3 के दूसरे मैच रायगढ़ लायंस ने टॉस जीता और पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया।

पहले बैटिंग करते हुए रायपुर राइनोज़ (Raipur Rhinos) ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। रायपुर राइनोज़ के लिए कप्तान अमनदीप खरे ने 60 रन, अमित कुमार यादव ने 52 रन और हर्ष शर्मा ने 31 रन बनाए। 20वें ओवर की पहली गेंद के बाद बारिश (Rain) होने की वजह से मैच रोक दिया गया। रायगढ़ लायंस के लिए प्रवीण कुमार यादव ने 3 विकेट लिए।

बारिश रुकने पर फिर से मैच शुरू हुआ और रायगढ़ लायंस (Raigarh Lions) को 10 ओवर में 114 रन का बदला हुआ लक्ष्य दिया गया। इसके जवाब में रायगढ़ लायंस ने 9.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 119 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रायगढ़ लायंस के लिए संगीत सोनी ने 51 रन बनाए और दीपक यादव ने नाबाद 37 रन का योगदान दिया।

रायपुर राइनोज़ के लिए गौरव चतुर्वेदी ने 3 विकेट और शबान खान ने 2 विकेट लिए। रायगढ़ लायंस ने मैच 2 विकेट से जीता। संगीत सोनी को प्लेयर ऑफ़ द मैच (Player of The Match) घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *