पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन का प्रदर्शन, 11 तक चक्का जाम:मांगों को लेकर राज्यव्यापी संघर्ष, सीएम आवास के बाहर धरना देने की घोषणा

पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन का प्रदर्शन, 11 तक चक्का जाम:मांगों को लेकर राज्यव्यापी संघर्ष, सीएम आवास के बाहर धरना देने की घोषणा

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी संघर्ष का ऐलान किया है। पठानकोट में यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।आज से पंजाब रोडवेज और पनबस का चक्का जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है और विभिन्न विभागों के निजीकरण की नीति अपनाई जा रही है। उनका कहना है कि 4 साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार ने न तो नई सरकारी बसों की खरीद की है और न ही किसी कर्मचारी को पक्का किया है। सीएम आवास के बाहर धरना देने की घोषणा यूनियन के अनुसार, 10 जून को दोपहर 12 बजे के बाद पीआरटीसी बस सेवाओं का भी चक्का जाम किया जाएगा और पूरे पंजाब में रोष प्रदर्शन तेज किए जाएंगे। संघर्ष के अगले चरण में, 11 जून को मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास के बाहर धरना देने की भी घोषणा की गई है। यूनियन ने किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र एवं अन्य भाईचारा संगठनों से इस संघर्ष का समर्थन करने की अपील की है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकारी विभागों को निजीकरण से बचाने और युवाओं के रोजगार सुरक्षित रखने के लिए सभी वर्गों को इस आंदोलन का समर्थन करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान दिलबाग, जोगिंदर पाल लवली, विजय, कमलजीत, पवन, संदीप, संजीव, राकेश और दविंदर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *