Jaisalmer Murder : जैसलमेर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Jaisalmer Murder : जैसलमेर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Jaisalmer Murder Case : जैसलमेर। जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने युवक और उसके साथी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों का अपहरण कर कैंपर गाड़ी में साथ ले गए। एक युवक को आगे उतार दिया, जबकि दूसरे के साथ चलती गाड़ी में मारपीट की गई। इसके बाद सोड़ा गांव के पास उसको फेंक गए। लोगों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जानरा गांव के पास म्याजलार निवासी एक युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना से जुड़ा एक कथित सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपियों की ओर से शव को एक कैंपर वाहन से फेंकते हुए दिखाई दे रहे है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे तथा पुलिस उप अधीक्षक रूप सिंह इंदा मोर्चरी पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी में जुटी है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है। वायरल सीसीटीवी फुटेज की भी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *