गयाजी के अंबेडकर मार्केट से बाइक की चोरी:वकील से मिलने गया था युवक, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गयाजी के अंबेडकर मार्केट से बाइक की चोरी:वकील से मिलने गया था युवक, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर मार्केट इलाके से एक युवक की बाइक चोरी हो गई है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चेरकी थाना क्षेत्र के बाघेखाप गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी हीरो ग्लैमर बाइक से मंगलवार को अंबेडकर मार्केट परिसर पहुंचे थे। वहां उन्हें वकील मदन तिवारी से मुलाकात करनी थी। इसलिए बाइक परिसर में खड़ी कर वकील से मिलने चले गए। जितेंद्र कुमार के अनुसार, वकील से मुलाकात के करीब आधे घण्टे बाद जब वह वापस लौटे, तो जहां बाइक खड़ी की थी, वहां वह नहीं मिली। पहले उन्हें लगा कि शायद किसी अन्य जगह खड़ी कर दी गई हो, लेकिन आसपास काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि अज्ञात चोर उनकी बाइक चुरा ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AD-5552 है। सभी विवरणों के साथ उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।
घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर मार्केट इलाके से एक युवक की बाइक चोरी हो गई है। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चेरकी थाना क्षेत्र के बाघेखाप गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी हीरो ग्लैमर बाइक से मंगलवार को अंबेडकर मार्केट परिसर पहुंचे थे। वहां उन्हें वकील मदन तिवारी से मुलाकात करनी थी। इसलिए बाइक परिसर में खड़ी कर वकील से मिलने चले गए। जितेंद्र कुमार के अनुसार, वकील से मुलाकात के करीब आधे घण्टे बाद जब वह वापस लौटे, तो जहां बाइक खड़ी की थी, वहां वह नहीं मिली। पहले उन्हें लगा कि शायद किसी अन्य जगह खड़ी कर दी गई हो, लेकिन आसपास काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि अज्ञात चोर उनकी बाइक चुरा ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AD-5552 है। सभी विवरणों के साथ उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।
घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *