बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड की भवानंदपुर पंचायत में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा भवानंदपुर दुर्गा स्थान स्थित कथा स्थल से शुरू हुई। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों, इंदिरा चौक और गोल चौक से होते हुए मुजफ्फरा के इमली घाट पहुंची। इमली घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरा गया, जिसके बाद श्रद्धालु पुनः कथा स्थल लौटे और विधिवत कलश स्थापना की गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण 251 कुंवारी कन्याएं थीं। पारंपरिक परिधानों में सजी इन कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। मार्ग में श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में मनोरंजन कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार, राहुल कुमार और विकास कुमार सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में व्यास गद्दी के व्रती ओम प्रकाश सिन्हा, पूर्व प्रमुख फूलन देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय झा, सुनील झा और उप प्रमुख सुबोध पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजकों के अनुसार, श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका वैदेही शरण जी महाराज अगले नौ दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड की भवानंदपुर पंचायत में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा भवानंदपुर दुर्गा स्थान स्थित कथा स्थल से शुरू हुई। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों, इंदिरा चौक और गोल चौक से होते हुए मुजफ्फरा के इमली घाट पहुंची। इमली घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरा गया, जिसके बाद श्रद्धालु पुनः कथा स्थल लौटे और विधिवत कलश स्थापना की गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण 251 कुंवारी कन्याएं थीं। पारंपरिक परिधानों में सजी इन कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। मार्ग में श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में मनोरंजन कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार, राहुल कुमार और विकास कुमार सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में व्यास गद्दी के व्रती ओम प्रकाश सिन्हा, पूर्व प्रमुख फूलन देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय झा, सुनील झा और उप प्रमुख सुबोध पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजकों के अनुसार, श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका वैदेही शरण जी महाराज अगले नौ दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।


