भागलपुर में मौसम बदला, बारिश से गर्मी से मिली राहत:बिजली आपूर्ति बाधित, कलेक्ट्रेट परिसर में गाड़ी पर पेड़ गिरा

भागलपुर में मौसम बदला, बारिश से गर्मी से मिली राहत:बिजली आपूर्ति बाधित, कलेक्ट्रेट परिसर में गाड़ी पर पेड़ गिरा

भागलपुर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लिया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले का मौसम सुहावना बना दिया, हालांकि तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इधर, कलेक्ट्रेट परिसर में कई गाड़ी पर पेड़ गिर गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल थी। दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने जोर पकड़ लिया, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। युवा और बुजुर्ग घरों से बाहर निकले बारिश का आनंद लेने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग घरों से बाहर निकल आए। पार्कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। कृषि क्षेत्र के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। कई किसानों ने इसे खेती के लिए एक शुभ संकेत बताया है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण भागलपुर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया, जिससे कई इलाकों की बिजली बाधित हुई। विभाग के कर्मी फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुट गए हैं और अधिकारियों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल, इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देकर वातावरण को खुशनुमा बना दिया है। भागलपुर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लिया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले का मौसम सुहावना बना दिया, हालांकि तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इधर, कलेक्ट्रेट परिसर में कई गाड़ी पर पेड़ गिर गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे। सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल थी। दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने जोर पकड़ लिया, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। युवा और बुजुर्ग घरों से बाहर निकले बारिश का आनंद लेने के लिए बच्चे, युवा और बुजुर्ग घरों से बाहर निकल आए। पार्कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। कृषि क्षेत्र के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। कई किसानों ने इसे खेती के लिए एक शुभ संकेत बताया है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण भागलपुर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया, जिससे कई इलाकों की बिजली बाधित हुई। विभाग के कर्मी फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुट गए हैं और अधिकारियों ने जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल, इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देकर वातावरण को खुशनुमा बना दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *