मऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन संपन्न:19 केंद्रों पर 13,467 अभ्यर्थी शामिल, 3,045 अनुपस्थित रहे

मऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन संपन्न:19 केंद्रों पर 13,467 अभ्यर्थी शामिल, 3,045 अनुपस्थित रहे

उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिले के 19 केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई। कुल 16,512 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,467 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,045 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर वायसयुक्त सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी की गई। कंट्रोल रूम से भी लगातार नजर रखी गई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे, जहां बसों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिले में कुल 19 कॉलेज, जिनमें बाबा थानीदास इंटर कॉलेज सोनाडिह, बन अवध इंटर कॉलेज लुदुहि, भदाव इंटर कॉलेज थलइपुर, डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ, डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ, मुस्लिम इंटर कॉलेज मऊ, सोनीधापा बालिका विद्यालय मऊ, टाउन इंटर कॉलेज मु गोहना, और सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी शामिल हैं, को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इस पाली में पंजीकृत 8,256 अभ्यर्थियों में से 6,670 उपस्थित हुए, जबकि 1,586 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसमें 8,256 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,797 ने परीक्षा दी, जबकि 1,459 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। गेट पर गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश वर्जित था। परीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों, नोडल अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा में कैलकुलेटर, कैप, चश्मा, आभूषण, बैग, पेपर, पेंसिल बॉक्स, मोबाइल, यूएसबी डिवाइस, कैमरा, चाबी, घड़ी, डिजिटल पेन, ब्लूटूथ और हैंडबैंड जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध था। अभ्यर्थियों द्वारा लाई गई सामग्री को परीक्षा केंद्रों के बाहर बने कक्षों में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *