शेखपुरा में RJD का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रोटेस्ट:महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 17 जून को जिला मुख्यालय पर आंदोलन

शेखपुरा में RJD का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रोटेस्ट:महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 17 जून को जिला मुख्यालय पर आंदोलन

शेखपुरा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में प्रखंड और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शेखपुरा प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक विजय सम्राट भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंद्रावली पासवान ने की, जबकि पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी प्रेमा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। ”जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से धरना -प्रदर्शन” धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय सम्राट ने बताया कि यह राज्यव्यापी कार्यक्रम है, जिसके तहत पूरे बिहार के साथ-साथ शेखपुरा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती आपराधिक घटनाओं, लूट, हत्या, चोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सम्राट ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई – पूर्व विधायक उन्होंने यह भी कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई है। विजय सम्राट ने बताया कि कई विभागों के कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है, और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि जनता अब जागरूक हो चुकी है। यदि एक माह के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन के बाद 17 जून को जिला मुख्यालय पर भी व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस धरना-प्रदर्शन में जनार्दन यादव, बेचू खान, आलोक कुमार, विद्यानंद चौहान, विजय पासवान, रामदेवी यादव, शंभू यादव, ज्ञान प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। शेखपुरा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में प्रखंड और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शेखपुरा प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक विजय सम्राट भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंद्रावली पासवान ने की, जबकि पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी प्रेमा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। ”जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से धरना -प्रदर्शन” धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय सम्राट ने बताया कि यह राज्यव्यापी कार्यक्रम है, जिसके तहत पूरे बिहार के साथ-साथ शेखपुरा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती आपराधिक घटनाओं, लूट, हत्या, चोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सम्राट ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई – पूर्व विधायक उन्होंने यह भी कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई है। विजय सम्राट ने बताया कि कई विभागों के कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है, और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि जनता अब जागरूक हो चुकी है। यदि एक माह के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन के बाद 17 जून को जिला मुख्यालय पर भी व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस धरना-प्रदर्शन में जनार्दन यादव, बेचू खान, आलोक कुमार, विद्यानंद चौहान, विजय पासवान, रामदेवी यादव, शंभू यादव, ज्ञान प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *