अररिया शहर के काली मंदिर चौक स्थित सम्राट अशोक भवन को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसे विवाह भवन और मल्टी-पर्पस हॉल के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने यह जानकारी दी। कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने बताया कि यह भवन अब आम जनता के लिए उपलब्ध है। लोग इसे विवाह या अन्य कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर बुक कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भवन में रंग-पोताई की आवश्यकता है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 2019 में सम्राट अशोक भवन का हुआ था निर्माण यह भवन 2019 में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नगर परिषद इसे अपने उपयोग में ले रही थी। सम्राट अशोक भवन का निर्माण मूल रूप से इसी उद्देश्य से किया गया था कि आम लोग इसे कम किराए पर लेकर शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, बैठक, शिविर और अन्य सामाजिक आयोजन कर सकें। 31 मई को भास्कर डिजिटल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और भवन को जनता के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। शहरवासियों को मिलेगी राहत इस निर्णय से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें महंगे होटलों या अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि भवन को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से उपयोग योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती है और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। भवन में पर्याप्त जगह होने के कारण बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। सामाजिक कार्यकर्ता नंद मोहन मिश्रा, पूर्व मुख्य पार्षद रितेश राय व वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया, “बहुत समय से इस भवन की मांग चल रही थी। अब गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में आर्थिक बोझ कम होगा। नगर परिषद प्रशासन से के मुताबिक, भवन की बुकिंग के लिए साधारण प्रक्रिया रखी जाएगी। जल्द ही ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू हो सकती है। इस पहल से अररिया शहर में सामाजिक आयोजनों की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। अररिया शहर के काली मंदिर चौक स्थित सम्राट अशोक भवन को अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसे विवाह भवन और मल्टी-पर्पस हॉल के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने यह जानकारी दी। कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश ने बताया कि यह भवन अब आम जनता के लिए उपलब्ध है। लोग इसे विवाह या अन्य कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर बुक कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भवन में रंग-पोताई की आवश्यकता है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 2019 में सम्राट अशोक भवन का हुआ था निर्माण यह भवन 2019 में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नगर परिषद इसे अपने उपयोग में ले रही थी। सम्राट अशोक भवन का निर्माण मूल रूप से इसी उद्देश्य से किया गया था कि आम लोग इसे कम किराए पर लेकर शादी-विवाह, मुंडन संस्कार, बैठक, शिविर और अन्य सामाजिक आयोजन कर सकें। 31 मई को भास्कर डिजिटल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और भवन को जनता के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। शहरवासियों को मिलेगी राहत इस निर्णय से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें महंगे होटलों या अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि भवन को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से उपयोग योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती है और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। भवन में पर्याप्त जगह होने के कारण बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। सामाजिक कार्यकर्ता नंद मोहन मिश्रा, पूर्व मुख्य पार्षद रितेश राय व वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल ने बताया, “बहुत समय से इस भवन की मांग चल रही थी। अब गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में आर्थिक बोझ कम होगा। नगर परिषद प्रशासन से के मुताबिक, भवन की बुकिंग के लिए साधारण प्रक्रिया रखी जाएगी। जल्द ही ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू हो सकती है। इस पहल से अररिया शहर में सामाजिक आयोजनों की सुविधा बढ़ने की उम्मीद है।


