IND A vs SL A Live Score Update: भारत A और श्रीलंका A के बीच खेले जा रहे ट्राई नेशन A सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना लेकिन दूसरे ओवर में सूर्यवंशी ने 3 चौके जड़ दिया। ऐसा लगा कि 15 साल के ये बल्लेबाज आईपीएल 2026 वाला जलवा दिखाएगा लेकिन चौथे ही ओवर में एक गलती की वजह से उनकी पारी पर विराम लग गया।
14 रन बनाकर आउट हुए सूर्यवंशी
सूर्यवंशी ने पारी के दूसरे ओवर में 3 चौके लगाए और कुल 13 रन बटोरे। दांबुला की टर्निंग ट्रैक पर एक ओवर में 13 रन बनाना आसान नहीं होता। हालांकि चौथे ओवर में शिराज की गेंद पर वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। शॉट के दौरान सूर्यवंशी का बल्ला घूम गया, जिसकी वजह से गेंद वहां नहीं गई, जहां वो मारना चाहते थे। आखिरकार सहन अराचिगे ने कैच को पूरा कर उनकी पारी का अंत किया।
सूर्यवंशी के आउट होने के बाद अगले ओवर में प्रभसिमरन भी पवेलयन लौट गए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाए। टीम इंडिया A ने सिर्फ 16 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।
भारत ए कीप्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विप्रज निगम।
श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेथ।
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज के लिए चुना गया है, जहां उनकी बैटिंग पर पूरी दुनिया की नजर होगी। उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्कों और सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों की धुनाई की थी। ऐसे में इस सीरीज में देखना होगा कि कैसे वो श्रीलंका और अफगानिस्तान के युवा गेंदबाजों का सामना करते हैं। इस सीरीज में यंग इंडिया की बेखौफ बल्लेबाजी और तूफानी गेंदबाजी देखने को मिल सकती है।


