किशनगंज पुलिस ने 47 अपराधी को किया गिरफ्तार:साप्ताहिक अभियान में 1.60 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद

किशनगंज पुलिस ने 47 अपराधी को किया गिरफ्तार:साप्ताहिक अभियान में 1.60 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद

किशनगंज पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया। 1 जून से 7 जून 2026 तक चले इस अभियान में 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.60 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन, शराब तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 2 लाख 38 हजार रुपए का शमन शुल्क भी वसूला गया। 766.99 ग्राम ब्राउन शुगर-हेरोइन जब्त अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि मादक पदार्थों की बरामदगी रही। पुलिस ने कुल 766.99 ग्राम ब्राउन शुगर, स्मैक और हेरोइन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, 437.460 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर देशी शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो कार, दो मवेशी और चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। चोरी या गुम हुए 28 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें उनके मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1,53,255 रुपए नेपाली मुद्रा बरामद बरामद की गई वस्तुओं में 52,468 रुपये भारतीय मुद्रा और 1,53,255 रुपए नेपाली मुद्रा भी शामिल है। पुलिस ने एक जोड़ी चांदी का पायल, एक चांदी की सिकड़ी और मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए हैं। किशनगंज पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि अपराध और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। किशनगंज पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया। 1 जून से 7 जून 2026 तक चले इस अभियान में 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.60 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन, शराब तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 2 लाख 38 हजार रुपए का शमन शुल्क भी वसूला गया। 766.99 ग्राम ब्राउन शुगर-हेरोइन जब्त अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि मादक पदार्थों की बरामदगी रही। पुलिस ने कुल 766.99 ग्राम ब्राउन शुगर, स्मैक और हेरोइन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त, 437.460 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर देशी शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो कार, दो मवेशी और चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। चोरी या गुम हुए 28 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें उनके मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1,53,255 रुपए नेपाली मुद्रा बरामद बरामद की गई वस्तुओं में 52,468 रुपये भारतीय मुद्रा और 1,53,255 रुपए नेपाली मुद्रा भी शामिल है। पुलिस ने एक जोड़ी चांदी का पायल, एक चांदी की सिकड़ी और मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए हैं। किशनगंज पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि अपराध और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *